Anda Curry Recipe - अंडा करी रेसिपी
सर्दियों में अंडे खाने का अपना ही मज़ा होता है और खासकर तब जब अंडा करी मिल जाये। अंडा करी बहुत कम समय में बनने वाली बेहद स्वादिस्ट करी है। आज मैं आपके साथ इस सब्जी की रेसिपी शेयर कर रही हूँ। अगर आपने इस करी को एक बार खा लिया तो फिर इसे आप बार-बार बनाएंगे। तो लीजिये ये है इसकी रेसिपी –
सामग्री -
4 उबले हुए अंडे
2 प्याज़ (बारीक़ कटा हुआ)
1 बड़ा टमाटर
(बारीक़ कटा हुआ)
4-5 हरी मिर्च
(लम्बी साइज़ में कटी हुई)
1 चम्मच अदरक (बारीक़ कद्दूकस हुई )
मसाले –
अंडे सेकने के लिए -
¼ चम्मच हल्दी
¼ चम्मच लाल
मिर्च
1/2 चम्मच धनिया
पाउडर
2 चम्मच सरसो
का तेल
नमक स्वादनुसार
ग्रेवी के लिए -
1.5 चम्मच बेसन
(भुना हुआ)
1/2 चम्मच हल्दी
1.5 चम्मच
कश्मीरी लाल मिर्च
1/4 चम्मच जीरा
1 चम्मच साबित धनिया
1 छोटा टुकड़ा
दाल चीनी
2 तेजपत्ता
2 लाल इलायची
3-4 हरी इलायची
2 बड़ी चम्मच
सरसो का तेल
1 चम्मच कटा हुआ हरा धनिया
नमक स्वादनुसार
विधि -
सबसे पहले उबले हुए अंडे में आप खाने वाले कांटे की सहायता
से छेद कर लें। अब एक पैन लें और गैस पर रखें । उसमें २ चम्मच तेल डालें। अब पैन
में हल्दी,लाल मिर्च,धनिया पाउडर और थोड़ा सा नमक डालें। अब
अंडो को थोड़ी देर सेक लें। सेकने के बाद अंडो को दो हिस्सों में काट लीजिये।
दालचीनी,लाल इलायची,हरी इलायची, तेज पत्ता और धनिये को मिक्सी में पीस कर पाउडर बना लें।
अब गैस पर एक कड़ाई रखें। उसमें सरसों का तेल डालें। तेल
डालने के बाद जीरा डालकर भुने। फिर अदरक को डालें और भुने। कटे हुए प्याज़ को डालकर
अच्छी तरह ब्राउन होने तक भून लें। अब कटे हुए टमाटर डालें। सारे मसाले हल्दी,लाल मिर्च, नमक, बेसन और पिसे
हुए मसाले डालें और अच्छी तरह से भूनें। जब मसाले बढ़िया करके भून जाएं तब 1 गिलास पानी डालकर उबाल लें। साथ में कटी
हुई हरी मिर्च को भी डाल दें।
1 उबाल आने के बाद अंडे
ग्रेवी में डालें और 3-4 मिनट और
पकाएँ. अंडा करी के ऊपर हरा धनिया डालें।


0 Comments