Aloo Jeera Recipe | Aaka Flavours|aaka recipes - आलू जीरा रैसिपि

 Aloo Jeera Recipe - आलू जीरा रैसिपि

 

आलू जीरे की सब्जी मेरी पसंदीदा सब्जी में से एक है ! जितनी ये सबसे आसान सब्जी है उतने ही कम समान की जरूरत पड़ती है। व्रत में आलू जीरे की सब्जी सबसे ज्यादा बनती है क्यूंकि इसे बनाने में बहुत कम समय लगता है बस आलू कड़ाई में डालो, जरा से मसाले डालो और आपकी आलू जीरा तैयार है ! इसे आप व्रत में दही के साथ परोस सकते हैं। आइये अब देखते हैं इसे बनाने की विधि :-

 


सामाग्री :-                                      

चार उबले हुए मीडियम साइज़ के आलू

एक चम्मच जीरा

¼ चम्मच काली मिर्च

1 हरी मिर्च बारीक कटी हुई

1/2 आमचूर पाउडर

2 चम्मच घी

2 बड़ा चम्मच बारीक कटा हुआ हरा धनिया

नमक स्वादानुसार

 

विधि :-

सबसे पहले उबाले हुए आलू को छीलकर के छोटे-छोटे टुकड़े काट लें। एक पैन में धीमी आंच पर घी को गरम करें

अब उसमें जीरा डाल कर हल्का सुनहरा होने तक भून लें। उसके बाद बारीक कटी हुई हरी मिर्च डालकर भूने। फिर उस पैन में काली मिर्च और आमचूर पाउडर डालें।

अब उसमें कटे हुए उबले आलू के टुकड़ों को डाल दें। अब धीरे-धीरे अच्छी तरह आलू और सारे मसालों को मिला लें। अब 4 से 5 मिनट तक पकने दें।   

5 मिनट के बाद आपकी आलू जीरा तैयार है। हरे धनिये को सब्जी के ऊपर डालें और आलू जीरा को दही के साथ परोसें।

 

Post a Comment

0 Comments